अलसी के फायदे

1:-अलसी के बीज  Weight Loss के लिए –
 

हम काम तो करते हैं, लेकिन शारीरिक कम और मानसिक ज्यादा। ज्यादा समय लैपटॉप और कंप्यूटर के आगे गुजरता है। इससे वजन कब बढ़ने लगता है पता ही नहीं चलता। अलसी के बीज से मोटापा कम होता है. अलसी में  फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस वजह से अलसी खाने पर जल्दी भूख नहीं लगती. अलसी का फाइबर पेट के लिए लाभदायक बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे (Metabolism) उपापचय की दर तेज होती है,  फाइबर मल का निकास भी आसान करता है, जिससे कब्ज नहीं होता. अलसी के बीज फ्री रेडिकल्स नष्ट करके मोटापे से मुक्ति दिलाते हैं.

2:-मधुमेह के लिए –

अलसी के बीच में पाया जाने वाला लिगनन टाइप-2 मधुमेह में ब्लड सुगर लेवल को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। अलसी के बीज के नियमित सेवन से लंबे समय तक ब्लड सुगर लेवल को सामान्य रखा जा सकता है।

 3:-ब्लड प्रेशर को करता है कम-

 हाई ब्लड प्रेशर होने से दिल के दौरे का या ब्रेन हैमरेज होने के अलावा अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए, आप रोज जितनी जरूरत हो सके   उतना व्यायाम करें और खानपान का  ध्यान रखें। इसके लिए आप अपने खाने में अलसी के बीज को शामिल करें। इसमें लिनोलिक एसिड, लिगनेन व   फाइबर होते हैं, जो कुछ हद तक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं

  4:-कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

 कोलेस्ट्रॉल या पित्तसांद्रव  मोम जैसा एक पदार्थ होता है   जो यकृत से उत्पन्न होता है।   यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। अलसी शरीर के हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करता है। आप हर रोज छोटे चम्मच से एक या दो चम्मच अलसी के पाउडर का सेवन करें। इससेआपका कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम होगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी, क्योंकि अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 होता है, जो आपको ऊर्जा देगा।    

  5:-सर्दी-खांसी में असरदार

सर्दी-जुकाम होने पर अलसी के पाउडर की चाय पिएं या फिर आप दो चम्मच अलसी को एक कप पानी में तब तक उबालें, जब तक वो गाढ़ा न हो जाए। अब इसको छान लें और इसमें तीन चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। आप अलसी के बीज को अपने सूप, स्मूदी या अन्य खाद्य पदार्थ में भी शामिल कर सकते हैं। अलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। इसे प्राचीन काल से सर्दी-जुकाम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है

   6:-कील-मुंहासों के लिए अलसी

कील-मुंहासे किसी को भी हो सकते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम, फेसवॉश या घरेलू उपाय का प्रयोग करते हैं। इन उपायों में अगर अलसी को शामिल किया जाए, तो कुछ हद कील-मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। आप चाहें तो हर रोज एक या दो चम्मच अलसी का सेवन करें या फिर आप इसे फेस मास्क की तरह भी उपयोग कर सकते हैं। नीचे हम फेस मास्क बनाने की विधि आपके साथ शेयर कर रहे हैं।अलसी का फेस पैकसामग्री

  • एक चम्मच अलसी का पाउडर
  • तीन से चार चम्मच पानी

बनाने की विधि

  • आप अलसी के बीज का पाउडर बना लें। यह आपको बाजार से भी मिल जाएगा।
  • एक चम्मच अलसी के पाउडर को तीन चम्मच पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • कुछ देर बाद आप देखेंगे की यह चिपचिपा पेस्ट तैयार होने लगा है।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • फिर इसे सूखने दें।
  • उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

कैसे फायदेमंद हैअलसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है , जो त्वचा में निखार ला सकता है । इसके अलावा, इसके सेवन से कब्ज की परेशानी भी दूर हो सकती है , जिस कारण शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और कील-मुंहासों की परेशानी दूर होती है।
7:–अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व –                                                 Nutritional value per 100 g

प्रिंसिपलन्यूट्रिएंट वैल्यू प्रति 100 ग्रामपर्सेंटेज ऑफ आरडीए
एनर्जी534 Kcal27%
कार्बोहाइड्रेट28.88 g22%
प्रोटीन18.29 g32.5%
टोटल फैट42.16 g170%
कोलेस्ट्रॉल0 mg0%
डाइटरी फाइबर27.3gm68%
विटामिन्स
फोलेट्स87 µg22%
नियासिन3.080 mg19%
पायरीडॉक्सीन (विटामिन-बी6)0.473 mg36%
राइबोफ्लेविन0.161 mg12%
थायमिन1.644 mg137%
विटामिन ए0 IU0%
विटामिन सी0.6 mg1%
विटामिन ई0.31 mg133%
विटामिन के4.3 µg3.5%
इलेक्ट्रोलाइट्स
सोडियम30mg2%
पोटैशियम813mg17%
मिनरल्स
कैल्शियम255 mg22%
आयरन5.73 mg72%
मैग्नीशियम392 mg98%
जिंक4.34 mg39%

   Omega 3 fatty acids हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं. ये सबसे अधिक मात्रा में समुद्री मछलियों से प्राप्त होता है लेकिन शाकाहारी लोग अलसी का सेवन करके इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अलसी के बीज Omega 3 fatty acids का बहुत अच्छा स्रोत माने जाते हैं. 
8:-बालों को झड़ने से रोके अलसी   जैसा कि आप जानते हैं अलसी Omega 3 fatty acids का बढ़िया स्रोत है. ये फैटी एसिड्स बालों की अच्छी बढ़त के लिए जरुरी है.   अलसी का सेन बालों की जड़ों से लेकर रों तक को पोषण देता है. इससे बाल लम्बे और मजबूत होते हैं इसलिए कम टूटते-झड़ते हैं. नए निकलने वाले बाल भी स्वस्थ और सुंदर होते हैं.             Omega 3 fatty acids सर की स्किन को भी सूखने से बचाते हैं, जिससे डैंड्रफ यानि रूसी की समस्या भी नहीं होती.  अलसी के फायदे स्किन के लिए – असली के बीज खाने से शरीर को मिलने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के फायदे स्किन के लिए भी लाजवाब हैं. यह बढती उम्र के असर जैसे झुर्रियों,            महीन  रेखाओं को दूर करता है. यह त्वचा के कील-मुहांसों को दूर करके स्किन को नयी चमक देता है, त्वचा का कसाव बनाये रखता है.खूबसूरत लंबे बाल जब झड़ने लग ते हैं, तो यह काफी दुखदायी होता है। बालों का झड़ना अक्सर मौसम की वजह से, पोषक तत्वों की कमी से या किसी चीज के साइड इफेक्ट से होता है। जरूरी नहीं कि आप हर चीज के सिलिए दवाइयों का   सेवन करें, कुछ घरेलू नुस्खे और पोषक तत्वों के सेवन से भी आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है । बालों का झड़ना रोकने के लिए आप अलसी का उपयोग कर सकते हैं। अलसी बालों की जड़ों को नमी प्रदान करती और उन्हें खूबसूरत व चमकदार बनाती है। अलसी से बनने वाले घरेलू फेस पैक की विधि हम नीचे आपके साथ शेयर कर रहे हैं।अलसी का जेलसामग्री

  • दो कप पानी
  • चार चम्मच अलसी के बीज

नोट: सामग्री आप अपनी आवश्यकतानुसार ले सकते हैं।बनाने और लगाने की विधि

  • दो कप पानी को उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें चार चम्मच अलसी के बीज मिला दें।
  • अब इसे किसी चीज से ढककर 10 से 15 मिनट तक उबलनें दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और छान लें।
  • इस मिश्रण को आप सुबह बालों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।

कब लगाएं?आप इसे हर रोज या हर दूसरे दिन सुबह लगा सकते हैं।नोट : जरूरी नहीं कि अलसी का यह जेल सभी को सूट करे। इसलिए, यह जेल प्रयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ से जरूर पूछ लें।इसके अलावा, आप अलसी का तेल भी लगा सकते हैं या अलसी का सेवन भी कर सकते हैं।

9:अलसी के प्रकार – Types of Flax Seeds in Hindi

अलसी दो प्रकार के होते हैं।

  1. भूरी अलसी – भूरी अलसी दिल के लिए फायदेमंद होती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है।
  2. पीली या सुनहरे रंग की अलसी – सुनहरी या पीली अलसी में प्रोटीन की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है।

ये दोनों ही अलसी के प्रकार आपको बाजार में मिल जाएंगे।5. अलसी के बीज के लाभ पुरुषों के लिए –एक खास बात कि अलसी का सेवन पुरुषों में गंजापन पैदा करने वाले Enzyme को नष्ट करते हैं. अतः Baldness से बचाव के लिए पुरुष अलसी अवश्य खाएं.– अलसी खाने से पुरुषों की कई सेक्स समस्यायें जैसे सेक्स में रूचि न होना, जल्दी उत्तेजित होना, सेक्स के दौरान नर्वसनेस, शारीरिक दुर्बलता, रक्त संचार से जुड़ी दिक्कतों से निजात मिलती है.– बढ़ती हुई उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर, ब्लैडर कैंसर होने का खतरा होता है. अलसी का सेवन करके इन कैंसर की आशंकाओं से बचा जा सकता है.

10:-एंटी-एजिंग के लिएअलसी

उम्र के साथ झुर्रियों का होना सामान्य है, लेकिन यह झुर्रियां अगर उम्र से पहले दिखने लगें, तो चिंता का कारण है। ऐसे में आप अलसी को घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। आप अलसी का तेल लगा सकते हैं या अलसी का सेवन भी कर सकते हैं। अलसी में Omega 3 fatty acids, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं, जो एंटी-एजिंग का काम करते हैं और झुर्रियों को कम कर सकते हैं। त्वचा को जवां रखने के लिए पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है और यही पोषक तत्व आपको अलसी में आसानी से मिल जाएगा  इसके अलावा, यह त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है 

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started